Breaking News

रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ कार्यक्रम के तहत जगतपुरा में कच्ची शराब पर रोकथाम के लिये जुटे नागरिक

‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ कार्यक्रम के तहत जगतपुरा में कच्ची शराब पर रोकथाम के लिये जुटे नागरिक

रूद्रपुर- ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ कार्यक्रम के तहत आज जगतपुरा वार्ड 39 में मुख्य अतिथि समाजसेवी पूर्व पार्षद रमेश कालड़ा तथा युवा समाजसेवी अरूण अरोरा की अध्यक्षता में संपन्न हुयी पहली बैठक में कच्ची शराब की समस्या की गंभीरता पर वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं नें अपने विचार रखे तथा रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स की बूथ कमेटी गठित की गयी।

बैठक को सबोंधित करते हुये समाजसेवी लखविन्दर सिंह बेदी नें कहा कि जगतपुरा निचाल ईलाके में कच्ची शराब का कारोबार संचालित होता है, जिससे क्षेत्र में इसकी चपेट में युवा आ रहें है। इसका निदान जरूरी है।

पूर्व पार्षद रमेश कालड़ा ने कहा कि आज पुलिस प्रशासन को सख्ती दिखाते हुये कच्ची शराब के कारोबारियों पर रोक लगानें की जरूरत है, साथ ही ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स जैसे बड़े जनजागरूकता अभियान से जुड़कर एक बैनर तले आकर संघर्ष करनें की भी जरूरत है।

समाजसेवी एवं निराश्रित श्वानों की सेवा सुश्रुसा में समर्पित युवा समाजसेवी अरूण अरोरा ने कहा कि पूरे जगतपुरा के युवाओं व वरिष्ठजनों को क्षेत्र में नशे को जड़ से उखाड़नें की संकल्प लेकर अलख जगा रहे समाजसेवी सुशील गाबा के ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जोड़ा जायेगा, तभी हम नशे को काबू में कर सकेंगें।

‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान का समर्थन करते हुये जतिन अग्रवाल नें कहा कि अब हम कच्ची शराब तथा नशे के व्यापारियों को अपनी नस्लें बर्बाद करता नहीं देख सकते। अब हम सबको भाई सुशील गाबा के ‘रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ना चाहिये, क्योंकि अब चुप रहनें का वक्त नहीं है। अब एकजुट होकर लड़नें का वक्त है। यह संगठन एक परिवार की भांति नशे की चंगुल से बच्चों को बचानें का कार्य करेगा।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार आकाश आहूजा तथा सुरेन्द्र शर्मा नें विशेष सहयोग दिया। बैठक का संचालन नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद नें किया।

इस दौरान हैप्पी रंधावा, नेहा सामंत, सुमित बजाज, जसवन्त बेदी, अशोक कालड़ा, राहुल कालड़ा, विपुल पुंशी, ध्रुव ठाकुर, अमित शर्मा, करनदीप, त्रिलोक सिंह, कुलदीप सिंह, गीता, देवव्रत सरकार, मुख्तियार सिंह, बरार जी, गुरजीत सिंह, समनाम, योगेश पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.