Breaking News

वाहन चोरी का खुलासा — पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Share

वाहन चोरी का खुलासा — पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

 

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर: जनपद ऊधमसिंहनगर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार 05 मार्च 2026 को स्थानीय लोगों ने एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तत्काल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू की।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि उन्होंने विभिन्न स्थानों से कई मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और कुछ वाहन उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र में छिपाकर रखे हुए हैं।
इसके बाद पुलिस टीम ने 06 मार्च को अभियुक्तों की निशानदेही पर रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर में दबिश देकर तीन अतिरिक्त चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। इस तरह पुलिस ने कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा किया।
पुलिस ने इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 100/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 35/106 बीएनएसएस में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

* गिरफ्तार अभियुक्त
महेंद्र सैनी पुत्र मुंशीलाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर जिला रामपुर (उप्र) तथा शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर, थाना बिलासपुर जिला रामपुर (उप्र) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
कार्यवायी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल प्रवीण रावत, कांस्टेबल हरीश बिष्ट और कांस्टेबल हिमांशु टम्टा की अहम भूमिका रही।


Share
error: Content is protected !!