Breaking News

ऊधमसिंह नगर में चला ताबड़तोड़ सत्यापन अभियान, 562 लोगों की जांच — दर्जनों पर कार्रवाई

ऊधमसिंह नगर में चला ताबड़तोड़ सत्यापन अभियान, 562 लोगों की जांच — दर्जनों पर कार्यवाही

रुद्रपुर: जनपद ऊधमसिंहनगर में बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में 18 फरवरी 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में की गई।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों और किराये के मकानों में जाकर सघन जांच की। पूरे जिले में कुल 562 लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर कई लोगों के विरुद्ध चालान कर जुर्माना वसूला गया।
थानावार कार्रवाई का विवरण
अभियान के दौरान जसपुर, कुण्डा, काशीपुर, आईटीआई, बाजपुर, केलाखेड़ा, गदरपुर, दिनेशपुर, पंतनगर, ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा और झनकईया थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया।
सबसे अधिक सत्यापन रुद्रपुर (90), खटीमा (74) और किच्छा (67) क्षेत्रों में किए गए। कई थाना क्षेत्रों में पुलिस एक्ट की धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई, जबकि दिनेशपुर क्षेत्र में दो मामलों में कोर्ट चालान भी किए गए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही मकान मालिकों से अपील की गई है कि वे किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.