Breaking News

सिडकुल में गैस आपूर्ति ठप होने पर महापौर ने सीएम से की वार्ता,मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिडकुल में गैस आपूर्ति ठप होने पर महापौर ने सीएम से की वार्ता
– मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रुद्रपुर। गैस अथॉरिटी ऑफ इडिया लिमिटेड की गैस पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से सिडकुल में उद्योगों के संचालन को लेकर आ रही दिक्कतों को लेकर महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर पूरी स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की।

महापौर को यह जानकारी सिडकुल एसोसिएशन की ओर से दी गई थी, जिन्होंने गैस आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद महापौर शर्मा ने स्वयं मुख्यमंत्री से बात कर मुरादाबाद में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। महापौर ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि पिछले कुछ समय से गेल इंडिया की पाईप लाईन मुरादाबाद में क्षतिग्रस्त है, इसे दुरूस्त नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण सिडकुल में कई फैक्ट्रीया बंद हो चुकी है और कुछ फैक्ट्रियां बंदी के कगार पर हैं, इससे उद्योगों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है और अपने सचिव विनय शंकर को इस विषय में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और उद्योगों को फिर से पटरी पर लाया जाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने वार्ता के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि धामी सरकार उद्योगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर ले रही है। उन्होंने कहा उद्योगों की समस्या, सरकार की समस्या है। सरकार सिडकुल सहित प्रदेश के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों को बिना बाधा संचालन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। महापौर ने कहा कि धामी सरकार उद्योगों के साथ है। उद्योगों की हर समस्या सरकार की समस्या है। उद्योग क्षेत्र में कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी। आगे भी उद्योगों की जो आवश्यकता होगी सरकार उसके लिए सरकार तत्पर रहेगी।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.