Breaking News

तहसील दिवस में 9 शिकायतें पहुंचीं, 8 का मौके पर निस्तारण

Share

तहसील दिवस में 9 शिकायतें पहुंचीं, 8 का मौके पर निस्तारण

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रूद्रपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
तहसील दिवस में भूमि, मार्ग, मनरेगा भुगतान, सिंचाई गूल और गैस से संबंधित कुल 9 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
महेन्द्र पोपली ने कलेक्ट्रेट आवासीय परिसर में अराजक तत्वों द्वारा नशा करने, मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को रात 9 बजे के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के गेट बंद करने तथा पुलिस को नियमित गश्त करने के निर्देश दिए।
कैलाश चन्द्र ने गन्ना विभाग पर किसी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चकमार्ग बनाए जाने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सहायक गन्ना आयुक्त को तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अब्दुल गनी ने अधिक बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत को मीटर जांच कर समस्या का समाधान करने को कहा गया। वहीं सुखदेव सिंह ने मनरेगा भुगतान की मांग रखी, जिस पर जिला विकास अधिकारी को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुकेश कुमार ने घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलने की समस्या उठाई, जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!