Breaking News

महापौर दीपक बाली के सहयोग से महाकुम्भ में जाने के लिए जनता की राह आसान,रोडवेज बस सेवा हुई शुरू

राहुल पैगिया ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

सम्पादक श्रवण कुमार कश्यप

काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने काशीपुर बनेगा काशी जैसी सनातन नगरी की रचना को आकार देने हेतु आज काशीपुर की सनातन जनता को काशीपुर से प्रयागराज कुम्भ के लिए बस सेवा की सौगात उपलब्ध करवा दी है।
आज काशीपुर रोडवेज से दीपक बाली के प्रतिनिधि के रूप में राहुल पैगिया, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा ने हरी झंडी दिखा कर इस बस को रवाना किया । इस अवसर पर राहुल पैगिया ने बताया की मेयर श्री दीपक बाली जी के प्रयास से आज काशीपुर की सनातन जनता को यह उपहार मिला है और अब काशीपुर की सनातन जनता ने इस पुनीत कार्य के लिए अपने मेयर का आभार प्रकट किया तथा श्री बाली से निवेदन भी किया कि शीघ्र ही खाटू श्याम जी के लिए भी काशीपुर से बस सेवा आरंभ होनी चाहिए।
इस अवसर पर चौधरी समरपाल दिनेश नेगी चुनाव मीडिया प्रभारी अमित नारंग अंकित शर्मा एवं धर्म प्रेमी जनता उपस्थित रही

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.