Breaking News

पूर्णिमा के अवसर पर श्री मोटा महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रस्ट ने कराया भव्य भंडारा

रुद्रपुर/रामपुर: पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ट्रस्ट अध्यक्ष मनीश बावा ने बताया कि प्रत्येक पूर्णिमा के दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन एक परंपरा के रूप में किया जाता है ताकि समाज में सेवा और सद्भावना का संदेश फैल सके। उन्होंने श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अमन सिंह, करन सिंह राठौर, रोहित कश्यप, विशाल मेहरा, अवनीश कुमार, नरेश शर्मा, नरेन्द्र राठौर, सौरभ मौर्या, अमन गंगवार, विजय कोली, अनुज शर्मा, दिगपाल शर्मा,सोमपाल राठौर, जितेन्द्र शर्मा, गोपाल बावा, सगुन मौर्या, राजकुमार शर्मा, कपिल,चंदन दिवाकर,पंडित आशीष मिश्रा ,धर्मेन्द्र शर्मा,सनी मौर्या,सोवरन लाल,लेखराज, कौशिक, रविन्द्र मौर्या,रोहित,आदि।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.