Breaking News

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका, कहा—उनकी शिक्षाएँ मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी

Share

देहरादून: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख–समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्भावना, समानता और मानवता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से समाज को “एक ओंकार सतनाम” के भाव से जोड़ा और सच्चाई, ईमानदारी तथा सेवा का मार्ग दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ मानवता को आपसी प्रेम, एकता और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी लोग उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। संगत ने कीर्तन दरबार में भाग लेकर गुरु नानक देव जी के संदेशों का श्रवण किया और लंगर सेवा में सम्मिलित होकर श्रद्धा व्यक्त की।


Share
error: Content is protected !!