Breaking News

खटीमा में सीएम धामी की जनसुनवाई—महिला समूहों को सौंपे छह ई-रिक्शा, दिया सशक्तिकरण का संदेश

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आम जनता की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को समयबद्ध समाधान मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रीप परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को छह ई-रिक्शाओं की चाबियाँ सौंपीं। इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, गंभीर सिंह धामी, भवानी भंडारी, नवीन बोहरा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.