Breaking News

सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण–शिलान्यास विधायक शिव अरोरा बोले—नववर्ष पर रुद्रपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात

सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर में 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण–शिलान्यास
विधायक शिव अरोरा बोले—नववर्ष पर रुद्रपुर को मिली विकास की बड़ी सौगात
रुद्रपुर: नववर्ष के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र को लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा की उपस्थिति में इन कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया।
इन विकास कार्यों में प्रमुख रूप से—
एनएच-74 पर अपोलो टायर्स से दक्ष चौक तक 3.3 किमी मार्ग (लागत 2.15 करोड़)
ट्रांजिट कैंप से चामुंडा मंदिर तक व्हाइट टॉपिंग रोड (2 करोड़)
हुंडई एजेंसी से ऑक्सफोर्ड स्कूल तक इंटरलॉकिंग मार्ग (1.5 करोड़)
मुख्य बाजार में 2 किमी आंतरिक मार्गों का निर्माण (2.82 करोड़)
बिगवाड़ा क्षेत्र में सीसी सड़क सहित कॉलोनियों में सड़क, सामुदायिक भवन, मंदिर सौंदर्यीकरण, टिन शेड आदि कार्य शामिल हैं।
“डबल इंजन सरकार में विकास को मिली रफ्तार” – अजय भट्ट
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से रुद्रपुर में निरंतर बड़े विकास कार्य हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज (2026 से कक्षाएं), कामकाजी महिलाओं का छात्रावास और किच्छा में सैटेलाइट एम्स जैसे प्रोजेक्ट क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
भट्ट ने कहा कि विधायक शिव अरोरा का निरंतर प्रयास ही है कि आज 10 करोड़ के विकास कार्य धरातल पर नजर आ रहे हैं।
“धरातल पर दिख रहा विकास” – विधायक शिव अरोरा
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि राज्य योजना, जिला योजना व विधायक निधि से स्वीकृत अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष अंतिम चरण में हैं।
उन्होंने कहा कि जाम मुक्त रुद्रपुर के लिए इंदिरा चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि काशीपुर बाइपास रोड का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा।
“टीम वर्क से आगे बढ़ रहा रुद्रपुर” – महापौर विकास शर्मा
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छ व विकसित शहर बनाने के लिए टीम भावना से कार्य किया जा रहा है।
आने वाले समय में नाला कवरिंग, सड़क चौड़ीकरण और बाजार सुधार जैसे कई बड़े कार्य प्रस्तावित हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.