Breaking News

NGO संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल शुरू

Share

NGO संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल शुरू
रुद्रपुर :शहर में कार्यरत सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ को एकजुट करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। रुद्रपुर सारथी दिव्यांग वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में प्रमुख संगठन संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी एनजीओ को एक साझा मंच पर लाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई।
सिंह कॉलोनी गली नंबर–4 में आयोजित इस बैठक में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शहर में संचालित सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर ऐसी मजबूत रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे किसी भी संगठन के संचालक, सदस्य या पदाधिकारी के साथ होने वाले उत्पीड़न का एकजुट होकर पुरजोर विरोध किया जा सके।
सारथी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संध्या सक्सेना ने कहा कि सभी एनजीओ आपस में निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे और शीघ्र ही शहर स्तरीय बैठक आयोजित कर एक संयुक्त यूनियन का गठन किया जाएगा, जिससे सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में गरीब सेवा समिति की अध्यक्ष बलजीत कौर, विमला देवी बाबरा, मनीषा देवी, खषटी देवी, गीता देवी सहित कई सामाजिक संगठनों के संचालक व पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!