Breaking News

काशीपुर में आबकारी का बड़ा एक्शन: 85 लीटर कच्ची शराब बरामद, 4000 किलो लहन नष्ट, 4 मुकदमे दर्ज

काशीपुर में आबकारी का बड़ा एक्शन: 85 लीटर कच्ची शराब बरामद, 4000 किलो लहन नष्ट, 4 मुकदमे दर्ज

👉 रमपुरा-खड़गपुर में छापेमारी, 2 अवैध भट्टियां ध्वस्त, महिला समेत कई पर कार्रवाई
काशीपुर :  जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने ग्राम खड़गपुर और रमपुरा में ताबड़तोड़ दबिश दी।
छापेमारी के दौरान रमपुरा निवासी रनवीर कौर (पत्नी जोगिन्दर सिंह) के घर से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने रमपुरा क्षेत्र में संचालित 2 अवैध कच्ची शराब की भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। साथ ही करीब 4000 किलोग्राम लहन (शराब बनाने की सामग्री) को भी नष्ट किया गया। इस अवैध कारोबार में शामिल 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस पूरे अभियान में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर का समस्त आबकारी स्टाफ मौजूद रहा।
कुल कार्रवाई का सार:
85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
4000 किलोग्राम लहन नष्ट
2 अवैध भट्टियां ध्वस्त
कुल 4 अभियोग दर्ज
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.