Breaking News

लापता बालक का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में चौकी का घेराव

लापता बालक का सुराग न मिलने पर फूटा गुस्सा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में चौकी का घेराव

रुद्रपुर: रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड संख्या-21 में एक बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से परिवार और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। लापता बालक शिव उर्फ पल्लू का कोई सुराग न मिलने पर रविवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
बालक के पिता जगदीश राठौर के अनुसार, शिव शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। लगातार तलाश के बावजूद कोई जानकारी न मिलने से परिवार ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जरूरी कदम उठाने और बालक की शीघ्र सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि परिजनों की चिंता और क्षेत्र में व्याप्त भय का माहौल समाप्त हो सके।
इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.