Breaking News

मंदिर परिसर में नशाखोरी का वीडियो बनाने पर युवक पर जानलेवा हमला,पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

मंदिर परिसर में नशाखोरी का वीडियो बनाने पर युवक पर जानलेवा हमला,पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

बिलासपुर: प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर, करतारपुर रोड स्थित बिड़वा नगला में मंदिर परिसर के अन्दर कुछ युवक कथित रूप से नशा करते हुए देखे गए। इस दौरान एक युवक ने उनकी गतिविधियों का वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो बनते देख नशा कर रहे युवकों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना बिलासपुर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।
कि धार्मिक स्थल के भीतर नशाखोरी और उसके विरोध करने वालों पर हमला बेहद गंभीर मामला है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मंदिर परिसर में नशा करने तथा युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने वालों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.