Breaking News

हाथरस में 5 करोड़ का बैंक फ्रॉड: हलवाई ने HDFC बैंक को लगाया चूना, 500 रुपये में खाता खुलवाकर करोड़ों की धोखाधड़ी

हाथरस: जिले में एक चौंकाने वाला बैंक फ्रॉड सामने आया है, जहां एक हलवाई ने HDFC बैंक से करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया। आरोपी ने महज 500 रुपये में सेविंग अकाउंट खुलवाया, जिसे बाद में नियमों को दरकिनार कर करंट अकाउंट में परिवर्तित करा लिया और ओवरड्राफ्ट सुविधा का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपये निकाल लिए।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने Groww ऐप के माध्यम से लगभग 3.5 करोड़ रुपये शेयर बाजार में निवेश कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि यह एक सुनियोजित और सुनियोजित बैंकिंग फ्रॉड है, जिसमें बैंकिंग प्रक्रियाओं का गलत लाभ उठाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की गहन जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.