Breaking News

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक शिव अरोरा ने सहकारिता समृद्धि रथ व ATM वेन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक शिव अरोरा ने सहकारिता समृद्धि रथ व ATM वेन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना
विधायक बोले प्रधानमंत्री मोदी दूर दूरदर्शी सोच से आजादी बाद पहली बार देश को मिला सहकारिता मंत्रालय

रुद्रपुर। सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे होने पर विधायक शिव अरोरा ने जिला कोऑपरेटिव बैंक रुद्रपुर मे सहकारिता समृद्धि रथ व ATM वाहन को हरि झड़ी दिखाकर रवाना किया जो ग्रामीण दूर दराज क्षेत्रों मे जनता को एटीएम से धनराशि निकालने की सुविधा उनके क्षेत्र मे देगा।

Advertisement

विधायक शिव अरोरा ने इस अवसर पर कहा आजादी के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्यम, निम्न वर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े हुए इलाकों को सहकारिता से जोड़ने के उद्देश्य से पहली बार मोदी 2.0 कार्यकाल मे सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की तो वहीं सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद सहकारिता विभाग द्वारा किसान गरीब छोटे उद्योगों को सहकारिता विभाग व सहकारी बैंकों से जोड़ने का कार्य किया, जिसके माध्यम से लोगों को सरलतापूर्वक लोन उपलब्ध होने लगा, जिससे बड़ी संख्या मे लोग आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रेरित होकर स्वयं का रोजगार करने लगे ओर वहीं सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद निम्न वर्ग के लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन आए।
वहीं सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला कोऑपरेटिव बैंकरुद्रपुर पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोड़ा द्वारा सहकारिता समृद्धि रथ वह एटीएम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिसमें सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम मे 30 जून सहकारी पौधगोज, पैक्स सशक्तिकरण दिवस और जागरूकता शिविर, 1 जुलाई को केसीसी / युहत लेखन वितरण कार्यक्रम, 2 जुलाई विश्वविद्यालय / विद्यालयों मे सहकारिता जागरूकता कार्यशाला, 3 जुलाई को सामान्य निकाय बैठक / PACS के उतधान सबंधी कार्यक्रम, 4 जुलाई को एक पेड माँ के नाम वृहत वृक्षारोपण हरेला कार्यक्रम, 5 जुलाई सोशल मीडिया आउटरीच दिवस, 6 जुलाई राज्य स्तरीय सहकार से समृद्धि सहकार मंथन कार्यक्रम देहरादून सहकारी सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

इस दौरान विधायक ने कहा निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे की गई भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना एक अच्छी पहल साबित हुई जिसको देश के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सहकारी विभाग की योजना को ले जाने का कार्य किया,
वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में सहकारिता मंत्रालय ने उत्तराखंड में बेहतर कार्य किया. जिसके द्वारा हमारी पंचायत,सोसाइटी मजबूत हुई इसका सीधा लाभ किसान, छोटे मध्यम वर्ग के व्यापार करने वाले लोगो को मिला।
विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से सफलतापूर्वक 5 साल सहकारिता मंत्रालय के पूर्ण होने पर सहकारिता विभाग द्वारा किए जा रहे हैं अनेको कार्यक्रम एक अच्छी पहल है जिससे सहकारिता मंत्रालय की योजनाओं का प्रचार प्रसार दूर दराज के इलाकों तक सुगमता पूर्ण हो पाएगा जिससे सहकारिता मंत्रालय को और मजबूती में बल मिलेगा।

इस दौरान बैंक प्रशासक एमपी तिवारी, बैंक प्रबंधक संदीप कुमार भाटिया, जिला सहायक निबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, पार्षद प्रतिनिधि सचिन मुंजाल, यूनियन अध्यक्ष हरि सिंह, उपाध्यक्ष जी पी चमोली, यूनियन मंत्री हर्ष तिवारी उपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रेशम सिंह, सुषमा आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.