Breaking News

कर्तव्य को सलाम: दशकों की सेवा के बाद सम्मानपूर्वक विदाई

कर्तव्य को सलाम: दशकों की सेवा के बाद सम्मानपूर्वक विदाई

 

Advertisement

रुद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह ने सहायक उप निरीक्षक (एम) अनूप राम, महिला कांस्टेबल दीपा जोशी तथा फायर सर्विस कुक दुलप सिंह को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल का सम्मान किया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पुलिस विभाग की गरिमा को बढ़ाया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार की ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.