Breaking News

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, सुनीं समस्याएं

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, सुनीं समस्याएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने को कहा।

मुख्यमंत्री के खटीमा पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे भी लगाए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक त्रिलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गम्भीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, रनदीप पोखरिया, नवीन बोरा, भवानी भंडारी, नवीन बोहरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.