Breaking News

उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट, 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट, 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

( ख़बरीलाल खोज ) काशीपुर:  काशीपुर में जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ग्राम रम्पुरा में नाले एवं खेतों में चल रही अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में 3 अवैध भट्टियां ध्वस्त की गईं तथा मौके पर 15,000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान लगभग 130 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 4 अभियोग दर्ज किए गए।
इसके बाद आबकारी टीम ने ढकिया गुलाबो एवं गिन्नी खेड़ा क्षेत्रों में भी दबिश दी। दोनों स्थानों से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इस संबंध में दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 2 अभियोग पंजीकृत किए गए।
इस अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने किया। उनके साथ उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश चन्द्र भट्ट, तथा आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र आर्या, सुनीता रानी, सुमन आर्या, नैनिका राणा एवं अंजली गोसांई मौजूद रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.