Breaking News

कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो की भव्य मशाल यात्रा, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो की भव्य मशाल यात्रा, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), ऊधम सिंह नगर द्वारा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में रुद्रपुर में भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं युवाओं ने भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। हाथों में तिरंगा और जलती मशाल लिए युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अमर शहीद अमर रहें” जैसे राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा एवं तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि कारगिल के रणबांकुरों ने विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा की और उनका बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज में राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, जय प्रताप भंडारी, रचित सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, भाजपा जिलामंत्री प्रमोद मित्तल, जितेंद्र संधू, दीपक, जसवंत, मनीश, मयंक सहित सैकड़ों युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.