रामपुर पहुंचीं पूर्व सांसद जया प्रदा, समाजसेवी जसवीर सिंह ने किया स्वागत
खबरीलाल खोज (मनीश बावा )रामपुर : रामपुर पहुंचीं पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जया प्रदा का समाजसेवी जसवीर सिंह उर्फ डिंपल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर जया प्रदा और जसवीर सिंह के बीच विस्तार से चर्चा हुई।
समाजसेवी जसवीर सिंह लंबे समय से शहर में सामाजिक सेवाओं के साथ-साथ जनमानस के बीच सक्रिय हैं। लोगों से उनके मिलनसार व्यवहार और लगातार जनसंपर्क के चलते शहर में उनकी अपनी अलग पहचान बनी हुई है।
मुलाकात के दौरान आगामी चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। जया प्रदा ने कहा कि वह जल्द ही आगामी चुनाव की तैयारियों को तेज करेंगी और जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात रखेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वह क्षेत्र की जनता से संवाद बढ़ाते हुए अपनी रणनीति को आगे बढ़ाएंगी। इस अवसर पर जयदीप यादव, बाबू और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।



