Breaking News

काशीपुर के मोहल्ला अली खां में हुई घटना के बाद प्रशासन सख्त,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

काशीपुर के मोहल्ला अली खां में हुई घटना के बाद प्रशासन सख्त,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

(ख़बरीलाल ख़ोज) काशीपुर:मोहल्ला अली खां में हाल ही में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने साफ किया कि अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने एसपी कार्यालय में आयोजित कानून-व्यवस्था की बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र में संचालित योजनाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए।

मौके पर निरीक्षण और अतिक्रमण पर सख्ती

मंगलवार को डीएम ने खुद अधिकारियों की टीम के साथ मोहल्ला अली खां का मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान:

नगर आयुक्त को नालियों की सफाई कराने और

सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए।

अब तक 200 से अधिक अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं।

विस्तृत निर्देश और कार्रवाई

बैठक में निम्न बिंदुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई:

नालियों से अतिक्रमण हटाने और सफाई कराने के निर्देश।

हाउस टैक्स, दुकानों के लाइसेंस, वोटर लिस्ट, बिजली और पेयजल कनेक्शन का शत-प्रतिशत सत्यापन।

राशन कार्ड सत्यापन अभियान तेज करने का निर्देश पूर्ति विभाग को।

अब तक 401 कार्डों में से 83 अपात्र पाए गए, जिन्हें निरस्त करने की संस्तुति की गई है।

बिजली विभाग को लंबित बिल वालों को नोटिस जारी करने और गैरकानूनी कनेक्शन काटने के निर्देश।

13 बिजली कनेक्शन अब तक काटे गए हैं।

 

शांति और सौहार्द की अपील

जिलाधिकारी ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने चेताया कि अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

उपस्थित अधिकारी

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चन्दोला, विद्युत विभाग के अधिकारी महक मिश्रा, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मलकीत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.