Breaking News

तराई से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ की सहायता राशि लेकर जत्था रवाना

तराई से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए एक करोड़ की सहायता राशि लेकर जत्था रवाना

(ख़बरीलाल ख़ोज) रुद्रपुर: आज गुरुद्वारा गोल मार्किट, रुद्रपुर से तराई क्षेत्र के विभिन्न शहरों—हल्द्वानी, किच्छा, बहेड़ी, बिलासपुर और रुद्रपुर—की संगत द्वारा एकत्रित 1 करोड़ रुपये की नकद सहायता राशि लेकर एक जत्था पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हुआ।

यह राहत राशि विशेष रूप से गुरदासपुर जनपद के डेरा बाबा नानक क्षेत्र के पांच बाढ़ प्रभावित गाँवों में वितरित की जाएगी। इस क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं।

राहत कार्यों के लिए गठित 8 सदस्यीय जत्था बीते 6 दिनों से पंजाब में मौके पर जाकर ग्राउंड ज़ीरो पर काम कर रहा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का वास्तविक आकलन कर किसानों और मकान मालिकों की सूची तैयार की है।

इस सहायता राशि का उपयोग:

लगभग 500 एकड़ जमीन में गेहूं की बुवाई के लिए बीज, खाद, तेल व अन्य लागतों में किया जाएगा।

100 से अधिक क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जत्थे में शामिल प्रमुख सेवाभावी सदस्य: तजिंदर सिंह विर्क, बलजीत सिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह खैरा, निर्मल सिंह हंसपाल, विक्रमजीत सिंह, इकबाल सिंह चीमा, सुरमुख सिंह विर्क, बलविंदर सिंह, विक्रम विर्क, लक्की चड्ढा, कालू सेठी, सुरजीत बरनाला, रणजीत सिंह राणा, सरबदयाल सिंह, जसवीर सिंह उप्पल, गुरजीत सिंह चीमा, दलजीत सिंह गौराया, गुरवीर बराड़ और ज्ञानी रेशम सिंह।

इस कार्य ने न केवल तराई क्षेत्र की संगत की सेवाभावना को दर्शाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि देश के किसी भी कोने में अगर पीड़ा है, तो हर दिल से मदद के हाथ उठते हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.