Breaking News

स्वच्छता में रुद्रपुर नंबर-1, नगर निगम को 35 लाख का अटल निर्मल नगर पुरस्कार

स्वच्छता में रुद्रपुर नंबर-1, नगर निगम को 35 लाख का अटल निर्मल नगर पुरस्कार

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर निगम श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इसके लिए निगम को 35 लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

Advertisement

देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को प्रशस्ति पत्र व चेक देकर सम्मानित किया।

रुद्रपुर नगर निगम को यह पुरस्कार 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, 98 प्रतिशत कचरा प्रसंस्करण, 100 प्रतिशत डंप साइट उपचार, गार्बेज फ्री सिटी में 1 स्टार और ओडीएफ प्लस प्लस श्रेणी हासिल करने पर दिया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रपुरवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात भी दी। उन्होंने सिंह कॉलोनी में पहले शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का वर्चुअल शुभारंभ किया। शहर में सात और ऐसे केंद्र खोले जाएंगे, जिनसे हर केंद्र पर 15 से 20 हजार की आबादी को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

महापौर विकास शर्मा ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह सम्मान नगर निगम की टीम, सफाई कर्मियों और नगरवासियों की साझा मेहनत का नतीजा है। निगम शहर को स्वच्छ, हरित और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

सीएम धामी ने इस मौके पर स्ट्रीट वेंडर्स के सर्वेक्षण अभियान का भी शुभारंभ किया। अब सभी स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण कर उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

इसके अलावा रुद्रपुर नगर निगम को 25 नए कूड़ा वाहन दिए जाने की घोषणा भी की गई, जिससे सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी।

भव्य समारोह में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश काऊ, सरिता कपूर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.