Breaking News

पूर्णागिरि मार्ग पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 60 वाहनों के चालान, 2 गाड़ियां सीज

पूर्णागिरि मार्ग पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 60 वाहनों के चालान, 2 गाड़ियां सीज

ओवरलोडिंग, बिना टैक्स और बिना लाइसेंस चल रहे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, ड्रिंक एंड ड्राइव पर भी चला अभियान

Advertisement

चम्पावत। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग ने पूर्णागिरि मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की। संभागीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज बगोरिया के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान कुल 60 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 2 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
चेकिंग अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर हुई। परिवहन विभाग ने 26 ओवरलोड वाहनों के चालान काटे। वहीं बिना टैक्स जमा किए सड़क पर दौड़ रहे 19 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले 7 चालक पकड़े गए, जबकि बिना परमिट संचालित 4 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव के 2 मामलों में भी कार्रवाई हुई तथा बिना फिटनेस चल रहे 1 वाहन पर जुर्माना लगाया गया।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया। वाहन चालकों और यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट और हेलमेट के उपयोग तथा शराब पीकर वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा, जबकि आम लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान की सराहना की।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.