धर्म बदलो, पैसे लो — खटीमा में कथित धर्मांतरण गिरोह पर ऊधम सिंह नगर पुलिस का बड़ा खुलासा

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) खटीमा : खटीमा में कथित धर्मांतरण के मामले में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गरीब, भोले-भाले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसों, इलाज और अन्य प्रलोभनों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी अजय गणपति ने विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को ग्राम दियां निवासी एक महिला ने कोतवाली खटीमा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति समेत कुछ लोग उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित गरीब परिवारों, विशेषकर थारू समाज और अनुसूचित जाति के लोगों को आर्थिक सहायता, बीमारी ठीक कराने और पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने का झांसा देते थे। कि धर्म परिवर्तन करने पर प्रतिमाह छह हजार रुपये और एकमुश्त दो लाख रुपये देने का लालच भी दिया जाता था।
एक अन्य शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपित गांवों में प्रार्थना सभाएं आयोजित कर लोगों को बुलाते थे और धार्मिक किताबें वितरित कर धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से प्रभावित करते थे। विरोध करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जाती थी।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर दान सिंह राणा, जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें कथित धर्मांतरण से जुड़े फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और पैसों के लेनदेन से संबंधित स्क्रीनशॉट मिलने का दावा किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दान सिंह राणा, जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और सुनील जार्ज पास्टर उर्फ सुनील जार्ज मसीह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दान सिंह के मोबाइल से फोटो, वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, पैसों के लेनदेन के स्क्रीनशॉट और कथित धर्मांतरण गतिविधियों से जुड़े कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को लालच, भय या दबाव के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

