Breaking News

घर-घर हर घर वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी बलकार सिंह को मिल रहा भारी जनाधार

Share

काशीपुर संवाददाता। भाजपा पार्षद प्रत्याशी बलकार सिंह को घर घर हर घर से भारी जनाधार मिल रहा है। चुनावी मैदान में बलकार सिंह हेमपुर इस्माइल से ग्राम प्रधान भी रहे है। और अगर बात बीते वर्ष 2018 के चुनाव की करें तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव से ताल ठोकी थी। लेकिन अपने पूर्व के चुनाव में भी उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर बता दिया था कि चुनाव में वह कितना दमखम रखते है। इसबार वह भाजपा से पार्षद प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में उतरे है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी बलकार सिंह हेमपुर इस्माइल मे उनके द्वारा किये गए कार्यो को जनमानस आज भी याद करता है। वह सामजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है। मीडिया से बोलते हुए भाजपा पार्षद प्रत्याशी बलकार सिंह ने वार्ड 7 की जनता को यह भरोसा दिलाते है कि दूरगामी सोच के साथ क्षेत्र में सड़के,बिजली पानी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ,शिक्षा के क्षेत्र में बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत आदि कार्यो को करवाएंगे।


Share
error: Content is protected !!