Breaking News

सादगी व व्यवहार से दिलों को छू रहे भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक

Share

काशीपुर संवाददाता। नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली ने अपनी सादगी व व्यवहार से लोगों के दिलों को छू रहे हैं। मंगलवार तड़के सुबह से भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में संपर्क कर वोट मांगा। मंगलवार को भाजपा के मेयर प्रत्याशी ने प्रचार अभियान और तेज कर दिया है। उन्होंने विभिन्न वार्डो में भाजपा समर्थको के साथ घर-घर जाकर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को बड़ो से आशीर्वाद, बच्चों को प्यार और हम उम्र युवाओं से गर्मजोशी के साथ मिलना लोगों के दिलों को छू रहा है। मतदाता भी उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिता कर मेयर बनाने का भरोसा दे रहे हैं। दीपक बाली ने कहा कि हर वार्ड में उन्हें समर्थन के साथ-साथ अपार स्नेह मिल रहा है। जनता जो भरोसा उन पर जता रही है उस पर खरे उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता की हर छोटी बड़ी समस्या का तत्परता से समाधान किया जाएगा। इस दौरान दीपक ने कहा कि जनता ने हर चुनाव में भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। नगर निगम चुनाव में भी भाजपा के मेयर समेत सभी पार्षद प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।


Share
error: Content is protected !!