Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में खरीदे स्वदेशी दीपक, सुनी जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में खरीदे स्वदेशी दीपक, सुनी जनता की समस्याएं
खटीमा: बुधवार सायं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रमानुसार जनपद चंपावत से निजी आवास नगला तराई (खटीमा) पहुंचे।

मुख्यमंत्री के खटीमा आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।

Advertisement

खटीमा पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई तिराहे स्थित दुकानों से स्वदेशी उत्पाद — दीपावली के मिट्टी के दीए और मूर्तियां खरीदीं तथा उनका ऑनलाइन भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रोत्साहन का संदेश दिया।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आमजन से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जयकिशन, एमडी मंडी हेमंत वर्मा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.