Breaking News

बारिश का कहर: ऊधमसिंह नगर में कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

Share

बारिश का कहर: ऊधमसिंह नगर में कल कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 7 सितंबर 2026, सोमवार को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे प्रभावित

आदेश के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी 7 सितंबर को अवकाश रहेगा। हालांकि विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

आदेश की अनदेखी पड़ी भारी

जिला प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अवकाश संबंधी आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Share
error: Content is protected !!