Breaking News

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Share

खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खबरीलाल खोज (मनीश बावा) खटीमा:  सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री विनय रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मुकेश कुमार, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Share
error: Content is protected !!