Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले — ना जंगलराज, ना भ्रष्टाचार, बिहार चुनेगा NDA सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले — ना जंगलराज, ना भ्रष्टाचार, बिहार चुनेगा NDA सरकार 🇮🇳

मोतिहारी: बिहार के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सचिन्द्र प्रसाद सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने NDA प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार जनसमर्थन की अपील की।

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “अब बिहार की जनता ठान चुकी है — ना जंगलराज चाहिए, ना भ्रष्टाचार; बिहार को चाहिए सुशासन और विकास।” उन्होंने कहा कि जब राजनीति में सिद्धांतों की जगह परिवारवाद और स्वार्थ हावी हो जाते हैं, तो लूट-खसोट और घोटाले स्वाभाविक हो जाते हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले — ना जंगलराज, ना भ्रष्टाचार, बिहार चुनेगा NDA सरकार

धामी ने RJD और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की पहचान अब भ्रष्टाचार और टिकट बिक्री से जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा, “RJD का परिवार आज भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है, वहीं कांग्रेस का परिवार देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट राजनीतिक कुनबा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि NDA की सरकार ही बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। “विकास, सुशासन और सुरक्षा — यही NDA की पहचान है,” उन्होंने जोश से कहा।

धामी ने कहा कि जनता के अपार उत्साह से साफ है कि इस बार बिहार की जनता विकासप्रिय और राष्ट्रवादी NDA सरकार को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। 🚩

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.