Breaking News

मासूम शिव की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का सम्मान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नागरिकों ने जताया आभार

मासूम शिव की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का सम्मान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में नागरिकों ने जताया आभार

रुद्रपुर। रम्पुरा कटोरी मंदिर क्षेत्र से 20 जून को लापता हुए मासूम शिव की सकुशल बरामदगी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिव के सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंचने पर रम्पुरा क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

कोतवाली स्थित सीओ कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह तथा रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज को नागरिकों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement

इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और सक्रिय प्रयासों के कारण मासूम शिव सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच सका। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परिवार की खुशियां लौटाने का सराहनीय कार्य किया है।

नागरिकों ने भी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की प्रभावी कार्रवाई से आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस द्वारा दिखाई गई गंभीरता और जिम्मेदारी प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में जगदीश राठौर, मीना राठौर, रामगोपाल राठौर, चमेली, विद्या देवी, रितेश राठौर, क्रांति देवी कोली, राजेश गर्ग, राजा राठौर, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, सुरेश, विशाल राठौर, संजय कोली, पिंटू राठौर, आकाश राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, नरेश राठौर, राहुल राठौर, करन राठौर, पुष्पा राठौर, पप्पू राठौर, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.