Breaking News

श्याम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति की बही गंगा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्याम संकीर्तन महोत्सव में भक्ति की बही गंगा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 

Advertisement

मनीश बावा (ख़बरीलाल खोज )रुद्रपुर। चतुर्थ श्याम संकीर्तन महोत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में डुबोए रखा। इंडियन गैस एजेंसी के समीप आयोजित विशाल संकीर्तन महोत्सव में अखंड ज्योति, भव्य दरबार, दिव्य दर्शन, अलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, छप्पन भोग, श्री श्याम रसोई एवं इत्र वर्षा जैसे आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए विशेष रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी भारत भूषण चुघ, गणमान्य अतिथियों एवं श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भारत भूषण चुघ ने कहा कि भगवान की भक्ति से मनुष्य के दुखों का नाश होता है तथा धर्म और आध्यात्म जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को भी आत्मसात करने का आह्वान किया।
संकीर्तन महोत्सव में रुद्रपुर के भजन गायक अनिलेश राम, पीलीभीत के सुजीत हीरा तथा सूरतगढ़ की भजन गायिका वैष्णवी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। “हम बाराती बाबा दूल्हा बनने वाला है”, “कृपा कर बाबा कीर्तन करवाओ”, “तू मेरा मैं तेरा बाबा” और “आ रहा हूं बाबा, हार रहा हूं बाबा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
इससे पूर्व श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा समाजसेवी भारत भूषण चुघ सहित अन्य गणमान्य लोगों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेवादार स्वर्गीय पवन अरोड़ा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
महोत्सव में महंत मनीष सलूजा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पारस चुघ, मोहनखेड़ा, योगेश ग्रोवर, सनी पाहवा, गुंजन जुनेजा, विजय अरोड़ा, अजय सैनी, राजा सहनी, राहुल कुमार, प्रेम अरोड़ा, गुलशन चावला, चंद्र प्रकाश चुघ, दीपक ढींगरा, ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संकीर्तन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.