Breaking News

सौरभ पर हमले की साजिश पर शुक्ला का तगड़ा हमला:आईना देखें बेहड़

सौरभ पर हमले की साजिश पर शुक्ला का तगड़ा हमला:आईना देखें बेहड़

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। किच्छा के कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरभ पर हुए हमले की साजिश का खुलासा होने के बाद राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बेहड़ पर सीधे निशाना साधते हुए कहा, “दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आईने में झांक लें, क्योंकि साजिशकर्ता वहीं नजर आएगा।”
शुक्ला ने मीडिया के सामने आईना पकड़ते हुए कहा कि इसमें विधायक खुद देखेंगे तो सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सहानुभूति बटोरने और राजनीतिक फायदा लेने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है, लेकिन अब जनता भ्रम में नहीं है।
पूर्व विधायक ने जोर देते हुए कहा, “राजनीति में विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है, और जब वही टूट जाए, तो जनता निर्णय लेने में देर नहीं करती।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
मामला अब और तूल पकड़ सकता है और जिले की राजनीति में नए समीकरण उभर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.