Breaking News

संपर्क क्रांति में गोलियों की गूंज, 7 लाख लूटकर फरार बदमाश

Share

संपर्क क्रांति में गोलियों की गूंज, 7 लाख लूटकर फरार बदमाश

 

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: रुद्रपुर के व्यापारी मनजीत गंगनेजा के दो कर्मचारियों के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दोनों कर्मचारी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे, तभी बिलासपुर क्षेत्र के आसपास बदमाशों ने गंन सटाकर फायरिंग करते हुए उनसे करीब ₹7 लाख की लूट कर ली।
घटना के बाद हड़कंप मच गया। जैसे ही सूचना रुद्रपुर पहुंची, व्यापारी वर्ग में आक्रोश फैल गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई व्यापारी तत्काल रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि पीड़ित कर्मचारियों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना की गंभीरता से जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
👉 इस वारदात ने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


Share
error: Content is protected !!