Breaking News

गाजे-बाजे के साथ निकलेगा माँ अटरिया का डोला, आज रम्पुरा पहुंचेगा

Share

गाजे-बाजे के साथ निकलेगा माँ अटरिया का डोला, आज रम्पुरा पहुंचेगा

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर। माँ अटरिया का पावन डोला आज शाम 4 बजे जगतपुरा से गाजे-बाजे के साथ रम्पुरा स्थित मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा।
अटरिया मंदिर की महंत पुष्पा देवी ने बताया कि बीते 26 मार्च को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि-विधान के साथ रम्पुरा से जगतपुरा स्थित मंदिर लाया गया था। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे, जहां दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगी और आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि आज पुनः पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ माँ अटरिया का डोला जगतपुरा से रम्पुरा मंदिर पहुंचेगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महंत पुष्पा देवी ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


Share
error: Content is protected !!