Breaking News

एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर मे आयोजित रक्त दान शिविर का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारम्भ,विधायक बोले रक्तदान की प्रेरणा का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए

एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर मे आयोजित रक्त दान शिविर का विधायक शिव अरोरा ने किया शुभारम्भ,विधायक बोले रक्तदान की प्रेरणा का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए

रुद्रपुर: सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी छात्र संघ पदाधिकारी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा।

इस दौरान रक्तदान करने वाले महानुभावों छात्रों को विधायक शिव अरोरा द्वारा प्रोत्साहित व उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया गया,
विधायक शिव अरोड़ा बोले रक्तदान एक नेक व पवित्र कार्य हैं इसमें हमारे युवाओं से लेकर हर वर्ग के व्यक्ति को आगे आना चाहिए हमारा एक रक्त दान किसी के जीवन को सुरक्षित करने का कार्य कर सकता है, इस पुण्य के कार्य में हमें अपनी सहभागिता अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित करनी चाहिए
विधायक शिव अरोड़ा ने रेड क्रॉस सोसाइटी,महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्र संघ पदाधिकारी को रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए न जाने कब किस समय संकट की घड़ी में किसको रक्त की आवश्यकता पड़ जाए और ऐसे रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने का कार्य किया करते हैं।

इस दौरान मुख्य शिक्षक राजेश कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष रजत पेस्ट सचिव जसवंत गंगवार, नागेंद्र गंगवार, बिट्टू चौहान, नवतेज, मनीष गोस्वामी, अक्षय सिंह, सुमित गंगवार, हिमांशु सिंह, आकाश कुमार गिरीश कुमार, अमित कुमार, शिवम खुराना, आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.