Breaking News

ऑपरेशन प्रहार का वार — 3 तमंचों और गांजे के जखीरे संग 2 शातिर तस्कर दबोचे,एसएसपी अजय गणपति की सख्ती रंग लाई, बाजपुर पुलिस की चेकिंग में बड़ा खुलासा

Share

ऑपरेशन प्रहार का वार — 3 तमंचों और गांजे के जखीरे संग 2 शातिर तस्कर दबोचे,एसएसपी अजय गणपति की सख्ती रंग लाई, बाजपुर पुलिस की चेकिंग में बड़ा खुलासा

ख़बरीलाल खोज(मनीश बावा) रुद्रपुर/बाजपुर।जनपद ऊधमसिंहनगर में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बाजपुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने लेवडा नदी तिराहे के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2.664 किलोग्राम गांजा, 3 अवैध तमंचे (315 बोर) और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सेरान अंसारी और मौ0 अबूजर के रूप में हुई है, जो रामनगर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पहले भी नशा तस्करी के मामलों में लिप्त रहे हैं।
इस संबंध में कोतवाली बाजपुर में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी का सख्त संदेश:
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि
👉 “जनपद में नशा और अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।”
👉 “अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”


Share
error: Content is protected !!