रहस्यमयी सड़क हादसा: महीनों बाद भी वाहन का सुराग नहीं, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। रुद्रपुर-गदरपुर रोड पर ग्राम कटोपा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) लेह-लद्दाख में तैनात एचसी/जीडी शैलेन्द्र सिंह नेगी (दल संख्या 020201777) ने जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके पिता का 13 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।
बताया गया कि ग्राम कटोपा के पास किसी भारी वाहन ने उनके पिता को कुचल दिया, जिससे उनके शरीर के आंतरिक अंग तक बाहर आ गए। घटना के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा उक्त भारी वाहन और उसके चालक को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। इस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति भी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए उप जिलाधिकारी रुद्रपुर मनीष बिष्ट को जांच अधिकारी नामित किया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत की जाए।
उप जिलाधिकारी एवं जांच अधिकारी मनीष बिष्ट ने कहा है कि यदि इस घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी या साक्ष्य है, तो वह विज्ञप्ति जारी होने के एक सप्ताह के भीतर अपने साक्ष्य सहित बयान उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। इसके अलावा जानकारी ई-मेल आईडी sdmrudrapur4@gmail.com पर भी भेजी जा सकती



