RTE एडमिशन 2026: 24 मार्च से आवेदन, 17 अप्रैल को होगी लॉटरी

रुद्रपुर: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के दाखिले 24 मार्च से शुरू होंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होगी।
मुख्य जानकारी
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल 2026
17 अप्रैल 2026 को लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन
आवेदन पोर्टल: www.rteonline.gov.in
दस्तावेज सत्यापन: संबंधित बीईओ कार्यालय में होगा
आयु सीमा
प्री-प्राइमरी (नर्सरी): 30 जून 2026 तक बच्चे की उम्र 3 वर्ष होनी चाहिए
कक्षा 1: बच्चे की उम्र 6 वर्ष होनी जरूरी है।
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
योजना का उद्देश्य
RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं, जिनकी फीस सरकार वहन करती है



