Breaking News

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर पुलिस का बड़ा एक्शन,मेट्रोपोलिस मॉल क्षेत्र में स्पा सेंटरों पर छापा,10 से अधिक सील — ₹50 हजार के चालान

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर पुलिस का बड़ा एक्शन
मेट्रोपोलिस मॉल क्षेत्र में स्पा सेंटरों पर छापा, 10 से अधिक सील — ₹50 हजार के चालान

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रुद्रपुर : जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में सोमवार, 09 फरवरी 2026 को AHTU प्रभारी श्रीमती बसंती आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेट्रोपोलिस मॉल, पंतनगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान चलाया।
🔎 10 से अधिक स्पा सेंटर अवैध पाए गए
चेकिंग के दौरान 10 से अधिक स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति एवं निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित पाए गए।
मौके पर ही सभी संबंधित स्पा सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
🍺 नियम उल्लंघन पर बार का चालान
निरीक्षण के दौरान एक बार में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ₹10,000 का चालान किया गया।
वहीं, अन्य मामलों में कुल ₹50,000 के चालान काटे गए।
⚠️ एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी श्री मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि
“जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध, अनैतिक अथवा नियम विरुद्ध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”
📢 जनता से अपील
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि
➡️ किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.