Breaking News

अंकिता हत्याकांड पर सियासी उबाल, वीआईपी नाम को लेकर रुद्रपुर में प्रदर्शन

रुद्रपुर: अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी के नाम के खुलासे की मांग अब और तेज हो गई है। इसी क्रम में भूत बंगला गेट पर पार्षद परवेज कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और वीआईपी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। पुतला दहन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम अब तक सार्वजनिक न किया जाना जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पार्षद परवेज कुरैशी ने कहा कि जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई जाती और पर्दे के पीछे छिपे असली दोषियों को बेनकाब नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को वास्तविक न्याय मिल सके।
पुतला दहन में नदीम, अरबाज खान, तनवीर खान, मुन्ना, अकरम, रजा कुरैशी, आरिस, आमिद, जीशान पाशा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.