Breaking News

खटीमा में फूटा जनाक्रोश: नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा की विशाल रैली, विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन 

खटीमा में फूटा जनाक्रोश: नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा की विशाल रैली, विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

खटीमा:  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल को रोकने के विरोध में एक विशाल जन आक्रोश रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मातृशक्ति ने हजारों की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने जोश, उत्साह और आक्रोश के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि जनभावनाओं का प्रबल प्रदर्शन बनकर सामने आया, जिसमें महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराया। पूरे क्षेत्र में “नारी सम्मान” के समर्थन में नारे गूंजते रहे और महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि उनके अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन दलों ने हमेशा महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के मुद्दों पर ठोस समर्थन नहीं दिया, जो कि निंदनीय है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, मनीष सैनी, मोहिनी पोखरियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, शशांक वर्मा, अमित पांडे, जीवन धामी, धाना भंडारी, रचित सिंह सहित हजारों की संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे।
👉 नारी सम्मान के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा, ऐसा संकल्प इस रैली में साफ तौर पर देखने को मिला।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.