Breaking News

जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकताः विकास शर्मा

जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकताः विकास शर्मा

– महापौर ने विध्वानी मार्केट में इंडिया मार्का हैंडपंप का किया शुभारंभ

Advertisement

 

रुद्रपुर। शहर में पेयजल संकट को दूर करने के प्रयासों के तहत महापौर विकास शर्मा ने वार्ड 28 के मुख्य बाजार स्थित विध्वानी मार्केट में अंबेडकर पार्क के पास रिबोर किए गए इंडिया मार्का हैंडपंप का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने महापौर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार जताया।

 

कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में लंबे समय से खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों को नगर निगम द्वारा चिन्हित कर रिबोर कराया जा रहा है, जिससे आम जनता को पेयजल के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि विध्वानी मार्केट स्थित यह हैंडपंप भी लंबे समय से खराब था, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही थी। अब इसके पुनः चालू हो जाने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

 

महापौर विकास शर्मा ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा 24.88 लाख रुपये की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में 27 इंडिया मार्का हैंडपंपों को रिबोर कर फिर से चालू करने का कार्य किया जा रहा है। यह काम तेज़ी से प्रगति पर है और जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

उन्होंने कहा जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी वार्ड में पेयजल या अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो। नागरिकों ने जिन उम्मीदों के साथ हमें चुना है, उन पर खरा उतरना हमारा दायित्व है। जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उनका प्राथमिकता से निराकरण कराया जा रहा है, जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। जनता ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें सेवा का मौका दिया है उन उम्मीदों को टूटने नहीं दिया जायेगा।

 

इस मौके पर शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद चिराग कालरा, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, प्रीति धीर, अर्चना राय, गोपाल पटेल, पवन रंगीला, अमरीक सिंह कालरा, दीपक तनेजा, अश्वनी जुनेजा, तुषार आहूजा, राजीव गंभीर, सतपाल गुंबर, सनी रंगीला, चन्नी मल्होत्रा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.