Breaking News

ऊधम सिंह नगर में कल स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश

ऊधम सिंह नगर में कल स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर। मौसम विभाग के ऑरेंज/येलो अलर्ट और जिले में लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बड़ा आदेश जारी किया है। 02 सितंबर 2026, बुधवार को ऊधम सिंह नगर जिले में कक्षा-12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।ऊधम सिंह नगर में कल स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अवकाश
आदेश के अनुसार, जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी अवकाश रहेगा। हालांकि विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका अपने-अपने संस्थान/केंद्र में उपस्थित रहेंगे और विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
मौसम विभाग ने मंगलवार शाम 3:30 बजे जारी पूर्वानुमान में राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज वर्षा की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी: जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश से किसी भी प्रकार का विचलन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उल्लंघन माना जाएगा। संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.