Breaking News

‘तीन तलाक’ के खिलाफ लड़कर मिसाल बनी शायरा बानो ने धामी से मुलाकात की

Share

प्रयाग भारत, उत्तराखंड: के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तीन तलाक के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर चर्चा में आयी शायरा बानो ने मुलाकात की और राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर उनका आभार जताया। उधमसिंह नगर जिले में काशीपुर की रहने वाली बानो ने कहा कि यूसीसी लागू होने से राज्य में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा,‘‘यूसीसी लागू होने से राज्य में महिलाओं को बराबरी के अधिकार मिलेंगे। यूसीसी समाज में समानता स्थापित करेगा जिससे देश और राज्य को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।”

बानो के पति ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए तलाक दिया था जिसे उन्होंने उच्चतम न्यायालय में चुनौती थी। लंबी सुनवाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने तीन तलाक को गैरकानूनी करार देते हुए केंद्र से इस पर कानून बनाने को कहा था। इस फैसले के बाद बानो देश में मुस्लिम महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गईं।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!