Breaking News

पंजाबी महिला महासभा द्वारा शरबत वितरण किया गया

Share

पंजाबी महिला महासभा द्वारा शरबत वितरण किया गया

काशीपुर।  पंजाबी महिला महासभा काशीपुर द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने की मंशा से मौहल्ला सिंघान स्थित  दुर्गा मंदिर के समीप छबील का आयोजन कर शरबत वितरण किया गया।  पंजाबी महिला महासभा काशीपुर की अध्यक्षा  मती सरोज शर्मा ने इस दौरान बताया कि महासभा समय-समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में आज छबील का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि छबील आयोजन का उद्देश्य भीषण गर्मी में मीठा जल पिलाकर आम जनमानस को राहत पहुंचाना है। कार्यक्रम में जोगिंदर, मंजू शर्मा, नीलम छाबड़ा, ललिता मदान, सोना सेठी, मधु शर्मा, बिंटी अरोरा, मोनिका शर्मा, शालू अरोरा, सुनीता छाबड़ा, रमेश सपरा, राजेन्द्र छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा व मनीष शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।


Share
error: Content is protected !!