Breaking News

12 और स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग सख्त

Share

12 और स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग सख्त
हल्द्वानी: हल्द्वानी में निजी विद्यालयों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं जांच आख्या के आधार पर 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है उनमें —
सेंट लॉरेंस स्कूल देवलचौड़
दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल
केवीएम पब्लिक स्कूल हीरानगर
माउंट लीटेरा जी स्कूल
दिल्ली पब्लिक स्कूल
ओरम द ग्लोबल स्कूल
जस गोविन स्कूल
डीएवी स्कूल
नैनी वैली स्कूल
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल
शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल
टीआरवी स्कूल शामिल हैं।
शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विभाग को विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनकी जांच के बाद संबंधित विद्यालयों से जवाब तलब किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Share
error: Content is protected !!