Breaking News

वर्षो से जर्जर पढ़ी बिंदुखेड़ा मार्ग कि 4 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत, छतरपुर शांति बिहार मार्ग का निर्माण जल्द होगा आरम्भ

Share

विधायक शिव अरोरा बोले वर्षो से जर्जर पढ़ी बिंदुखेड़ा मार्ग कि 4 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत, छतरपुर शांति बिहार मार्ग का निर्माण जल्द होगा आरम्भ
विधायक बोले रुद्रपुर के विकास के लिये लिया गया हर संकल्प धरातल पर उतरता आ रहा है नजर

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया उन्होंने बताया उनके प्रस्ताव पर नेशनल हाइवे से बिंदुखेड़ा रायपुर को जाने वाले मोटर मार्ग जिसके लिये 3.94 करोड़ की धनराशि जारी की गई है ओर हाल ही मे कुछ दिनों पूर्व शासनादेश हुआ है यह बताते हुऐ हर्ष हो रहा है कि राज्य योजना से बनने यह मार्ग का टेंडर प्रकिया मे आ गया है ओर जैसे ही विभाग द्वारा टेंडर प्रकिया पूर्ण होंगी इसका भी कार्य आरम्भ हो जायेगा।
विधायक ने बताया बिंदुखेड़ा का यह महत्वपूर्ण मार्ग जो दसियो साल से जर्जर हाल मे था ओर रोड के नाम पर यहाँ सिर्फ गड्डे नजर आते थे, निश्चित रूप से उन्होंने वहाँ के लोगो से वादा किया था कि यह मार्ग आपका विधायक बनवा के देगा ओर इसमें समय जरूर लगा मगर यह मार्ग अब बनने जा रहा है।

वही विधायक ने बताया ऐसे ही छतरपुर – भूरारानी शांति बिहार छतरपुर मार्ग 5 किलोमीटर मार्ग जिसके लिये 2.47 करोड़ कि धनराशि जारी हुई थी उसका टेंडर प्रकिया पूर्ण कर कार्यआदेश जारी हो गया है इसका काम आगे कुछ दिनों मे आरम्भ हो जायेगा इस मार्ग के बनने से सिडकुल, हल्द्वानी मार्ग को जाने हजारों लोगो को लाभ होगा वर्तमान मे यह मार्ग लम्बे समय से खराब हाल मे है लेकिन हमने जनता से संकल्प व्यक्त किया था कि इस मार्ग को बनाने का कार्य करेंगे ओर वह संकल्प अब जल्दी पूर्ण होने जा रहा है जबकि इस मार्ग कि मांग लम्बे अरसे से होती आ रही थी ओर बरसात के समय यह मार्ग से निकलना कठिन होता था ओर विपक्ष के लोगो द्वारा भी इस मार्ग को लेकर प्रदर्शन होते रहें है मगर अब अनतय यह मार्ग का कार्य महजद कुछ दिनों मे शुरू करने जा रहें है।

वही विधायक शिव अरोरा ने बताया रुद्रपुर क्षेत्र का बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जो मेरे स्वयं के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है काशीपुर बायपास निर्माण जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घोषणा मे शमिल था, अभी कुछ दिनों पूर्व 23 जून को शासनादेश करवाया था ओर हाल ही मे जिसका 26 जून को शिलान्यास देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रपुर मे खेत बचाओ कार्यक्रम के मंच से किया गया था सुखद बात यह है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसका भी टेंडर आमंत्रित कर दिया गया.
13.72 करोड़ से बनने वाले काशीपुर बाईपास का निर्माण जिसको लेकर लोगो को सांशय बना रहता था मगर विधायक शिव अरोरा काशीपुर बाईपास निर्माण को लेकर सदैव संकल्पबद्ध नजर आते थे इसका निर्माण हार हाल मे करवा के रहेंगे ओर इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन मे यह कार्य भी अब धरातल पर उतरता नजर आयेगा इसका टेंडर प्रकिया जैसे ही पूर्ण होगा हम काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य को भी आरम्भ करेंगे।
विधायक ने कहाँ निश्चित रूप से काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य होने से रुद्रपुर की जनता को जाम से निजाद मिलेगी यहाँ पढ़ने वाले हजारों स्कूली बच्चोँ को जाम से जूझना नहीं पड़ेगा, ओर बाईपास निर्माण से स्थनीय व्यपारियों के व्यापार मे भी लाभ होगा ओर ग्राहक आसानी से मार्किट की ओर आ सकेगा।
विधायक शिव अरोरा बोले पूर्व विधायक के इस प्रस्ताव को केंसिल की लिखित स्वीकृति देने के कारण इस प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित करने में काफी लंबा समय लगा मगर यह दर्शाता है कि वह रुद्रपुर कि जनता को जाम मे झोकना चाहते थे लेकिन मेरे विधायक बनने के बाद से पहले दिन से जनता को वादा किया था काशीपुर बाईपास का निर्माण आवशय होगा ओर अंत मे हमको सफलता हासिल हुई ओर काशीपुर बायपास के निर्माण का हमने शासनादेश कराकर उसको टेंडर प्रक्रिया में लगवा दिया है विभागीय प्रकिया पूर्ण होते ही हम काशीपुर बाईपास के निर्माण कार्य को जल्द आरम्भ करेंगे।
“काशीपुर बाईपास निर्माण मे विधायक ने विशेष जानकारी दी अगले एक से दो दिन मे मुनादी शुरू कर दी जायेगी 8 जुलाई तक का स्वयं हटाने का समय दिया जायेगा ओर 10 जुलाई से अतिक्रमण हटाने का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शुरू शुरू कर दिया जायेगा साथ ही विद्युत विभाग और जल संस्थान अपना कार्य आरंभ करने जा रहे हैं।”

वही विधायक शिव अरोरा ने बताया रमपुरा क्षेत्र के लिये हर्ष का विषय है वहाँ के एक मात्र बारात घर जिसकी हालत काफ़ी खराब है उसके विस्तारीकरण सौंदर्य करण को लेकर मुख्यमंत्री प्रस्ताव दिया गया था जो मुख्यमंत्री घोषणा संख्या -426/ 2025 मे शामिल हो गया था जिला विकास प्राधिकरण द्वारा उसकी डीपीआर तैयार कि जा रही हो जिसमे अगले कुछ समय मे यह विस्तारीकरण सौंदर्यकरण का प्रस्ताव स्वीकृत होकर इसका कार्य आरम्भ किया जायेगा।

विधायक शिव अरोरा ने बताया सिचाई विभाग कि जमीन पर 2.75 करोड़ से रुद्रपुर कि पहली पार्किंग का टेंडर लगा चूक है उसको भी इस साल जनता को समर्पित किया जायेगा।

विधायक शिव अरोरा बोले उनके कार्यकाल में अधिकांश कार्य धरातल पर उतरते नजर आ रहे हैं जिनका शासनादेश से लेकर टेंडर हो चुका है
वह प्रस्ताव पर चर्चा नहीं करते स्वीकृत करने में विश्वास करते हैं ।

इस दौरान मडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता,मुकेश पाल, जगदीश विश्वास, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहें।


Share
error: Content is protected !!